फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पूर्व मंत्री पर फायरिंग के मामले में हिरासत में लिए दो युवक

Wed, 11 Feb 2026 10:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। सपा के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता मदन चौहान पर सोमवार देर रात हुए फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री मदन चौहान सोमवार रात अपने गनर दीपक और निजी सहायक रणधीर सिंह के साथ गढ़ क्षेत्र के गांव हिरनपुरा में जितेंद्र कुमार के भतीजे के सगाई समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार हिरनपुरा मार्ग पर पहुंची, रास्ते में खड़ी लग्जरी कार के पास मौजूद तीन युवकों ने उनकी गाड़ी को रुकवा लिया। पूर्व मंत्री के अनुसार एक युवक ने हाथ में पिस्टल से फायर किया। हालांकि, गोली किसी को नहीं लगी। हमलावरों ने जब उन्हें पहचाना तो वहां से भाग निकले। घटना के बाद मदन चौहान सीधे कोतवाली पहुंचे और अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मामले में गढ़ नगर निवासी शिवम और शुभम को हिरासत में लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। घटना में प्रयुक्त लग्जरी कार के स्वामी को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। वहीं, बुधवार को पूर्व मंत्री मदन चौहान ने एसपी ज्ञानंजय सिंह से मुलाकात की। मदन चौहान ने कहा कि उनपर किए गए हमले के दौरान जिस युवक के पास दो पिस्टल थीं, वहीं मुख्य आरोपी है। जब तक पिस्टल बरामद नहीं हो जातीं, तब तक केस का खुल पाना संभव नहीं है। उन्होंने एसपी से जल्द से जल्द असलहों की बरामदगी कराने और मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने जल्द ही मामले के खुलासे का आश्वासन दिया है।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूछताछ के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि घटना की पूरी कड़ी स्पष्ट हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें