फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीडीए का चला बुलडोजर, पांच अवैध कॉलोनियां ध्वस्त

Thu, 11 May 2017 09:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
अवैध कॉलोनियां ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस बल के साथ अभियान चलाकर शहर की पांच अवैध कॉलोनियां ध्वस्त कराईं। कार्रवाई शुरू होते ही कॉलोनाइजरों में हड़कंप मच गया। एचपीडीए ने दोबारा अवैध कॉलोनी काटने पर कालोनाइजरों को कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर एचपीडीए के एई एसपी सिंह, तहसीलदार अनिल कुमार, जेई मोहम्मद हारुन के साथ कोतवाली पहुंचे और अवैध कालोनियों को ध्वस्त कराने के लिए पुलिस बल की मांग की। थाने से पुलिस बल लेकर शहर में अवैध कालोनियों को ध्वस्त करने के लिए अभियान शुरू किया गया।

सबसे पहले टीम पुलिस बल के साथ परतापुर रोड स्थित राजकुमार इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे कॉलोनाइजर ब्रजेश द्वारा काटी जा रही अवैध कॉलोनी में पहुंची। यहां जेसीबी चलाकर चहारदीवारियाें को ध्वस्त कराया।
विज्ञापन


इसके बाद टीम ने गढ़ी मोहल्ला स्थित वीआईपी इंटर कॉलेज के सामने कॉलोनाइजर हाजी इदरीश और कॉलोनाइजर अब्दुल गनी की अलग-अलग अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कराया।
इसके बाद एचपीडीए की टीम दतैड़ी गेट के पास कॉलोनाइजर पहलवान की अवैध कालोनी को ध्वस्त कराया।

पबला रोड पर कॉलोनाइजर उपेंद्र और हसीन की अवैध कॉलोनी ध्वस्त कराई गईं। अवैध कालोनियों के खिलाफ अभियान चलते ही शहर में हड़कंप मच गया। हर कोई यह जानकारी करने में लगा रहा कि एचपीडीए का अभियान कब तक चलेगा।

कोतवाल दीपक त्यागी ने बताया कि एचपीडीए ने अभियान चलाने के लिए पुलिस बल की मांग की थी, जो उन्हें उपलब्ध करा दिया गया था।

कॉलोनाइजरों ने अवैध कॉलोनी काटकर ईंटों से चहारदीवारी करवा रखी थीं। जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया गया है। कालोनाइजरों को भविष्य में अवैध कॉलोनियां नहीं बनवाने की चेतावनी दी गई है। अवैध कॉलोनियों के खिलाफ आगे भी एचपीडीए का अभियान जारी रहेगा। - मोहम्मद हारुन, जेई, एचपीडीए 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें