फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादल छाने से मौसम में ठिठुरन बढ़ी

Wed, 23 Dec 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला, गढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान बॉर्डर पर बने विक्षोभ से पहाड़ों पर बर्फबारी और हवा में ठिठुरन बढने से एक बार फिर लोगों क कंपकंपी छूट गई है, जिससे आम जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


उत्तराखंड के पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से हवा में ठिठुरन का असर तेजी के साथ बढ़ा है, जिससे बुधवार की सुबह 12 बजे तक चमकदार धूप निकलने के बाद आकाश में बादल और धुंध छा गई।

देर शाम तक वातावरण में धुंध की परत सी छाई रहने से जहां सड़कों पर आवागमन रहा, वहीं बाजारों में ग्राहकों की भीड़ कम होने से व्यापारियों को मंदी की मार झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


हवा में ठंडक बढने से तापमान में आ रही गिरावट का सिलसिला बादस्तूर जारी चल रहा है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

जिससे नेशनल हाईवे समेत मेरठ और बुलंदशहर रोड पर वाहनों की आवाजाही बेहद कम दिखाई दी। कड़ी मेहनत-मशक्कत से अपने परिवारों की गुजर बसर करने वाले मजदूरों समेत नौकरीपेशा लोगों को ठिठुरन भरी हवा में काम-धंधे पर जाना चुनौती के समान रहा। दिनभर बाजारों की रंगत गायब रही।

मौसम विज्ञानी डॉ.नफीस चौधरी का कहना है कि मंगलवार की सुबह को साउथ कश्मीर और पाकिस्तान बॉर्डर पर जो विक्षोभ बना था, वह धीरे धीरे वैस्टर्न यूपी की तरफ आ रहा है। जिससे बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज बिगडने से हल्की बूंदाबांदी के साथ ही घना कोहरा गिरना संभव है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें