फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बारिश में गिरी मकान की छत, पति-पत्नी मामूली रूप से घायल

विज्ञापन
बारिश के दौरान गांव सिखेड़ा में ढही मकान की छत का मलबा। संवाद
विज्ञापन
सिंभावली। गांव सिखैड़ा में बुधवार रात तेज बारिश के दौरान एक मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय कमरे में सो रहे पति-पत्नी मलबे के नीचे दब गए। छत गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

परिजन प्रेम सिंह ने बताया कि बारिश का पानी छत की मिट्टी में भरने से वह भारी हो गई थी। मकान की छत लकड़ी की कड़ियों के ऊपर मिट्टी डालकर बनाई गई थी। बारिश के बीच लकड़ी की कड़ियां कमजोर होकर टूट गईं और छत नीचे आ गिरी। हादसे में देवेंद्र और उनकी पत्नी कोमल मलबे में दब गए। जिनको मामूली चोट आई हैं। तहसीलदार पवन यादव ने बताया कि घटना की जांच के लिए टीम भेजी गई है, जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें