भारत विकास परिषद के तत्वावधान में स्वर्ग आश्रम रोड स्थित राधिका पैलेस में होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें बुजुर्गों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद के प्रांतीय संरक्षक डा.वागीश दिनकर आदि ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
कार्यक्रम में कलाकारों ने होली उत्सव की सुंदर झांकियां प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। संस्था सचिव मिथलेश कुमार ने काव्य पाठ कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। जिला संरक्षक कृष्णकांत गुप्ता ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि देश में करीब 1 लाख सदस्य वृद्ध परिवार के रूप में सेवा का कार्य कर रहे हैं।
प्रांतीय संरक्षक डा.वगीश दिनकर की अध्यक्षता में वर्ष 2016-17 के लिए अजय गुप्ता को अध्यक्ष, विशाल अग्रवाल को सचिव, करूणा अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम में ममता शर्मा को प्रांतीय महिला संयोजिका बनने पर उन्हें सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में डा. वगीश दिवाकर, समाज सेवी सत्यप्रकाश गुप्ता, हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्मानंद गुप्ता, मनमोहन गर्ग, देवेन्द्र कुमार गर्ग, जगमोहन गर्ग, रतनलाल गोयल, बीना देवी, प्रेमलता अग्रवाल, कमलेश मित्तल, रामकृष्ण अग्रवाल को शॉल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने स्वर्ग आश्रम रोड पर होली मिलन महोत्सव मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्मानंद गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में नवनीत त्यागी व डा. नित्यानंद सैनी ने सभी को होली की बधाई दी। धौलाना से पधारे कवि राजकुमार शिशौदिया ने देश प्रेम की कविता पढ़कर खूब तालियां बटोरी।
वहां पर डा. प्रेमलता तिवारी, सुरेंद्र गर्ग, सुभाष शर्मा, सुभाष चंद सैनी, कैलाश चंद शर्मा, दीपक चौधरी, विमला कश्यप, सरोज कंसल, पूनम सिंहल, पिंकी तोमर, मुंशी देवी आदि रहे।