फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम पब्लिक स्कूल गढ़ के हेमंत गौड़ बने जिला टॉपर

Sun, 22 May 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
हेमंत गौड़ बने जिला टॉपर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) इंटरमीडिएट का रिजल्ट शनिवार दोपहर करीब 12 बजे घोषित हो गया। डीएम पब्लिक स्कूल गढ़मुक्तेश्वर के हेमंत गौड़ ने साइंस वर्ग में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया।
विज्ञापन


इसी स्कूल के तीन छात्र और दीवान पब्लिक स्कूल हापुड़ की छात्रा ने 96 फीसदी अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जिले में परीक्षाफल 98 प्रतिशत रहा है। इस बार सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में छात्रों का दबदबा रहा।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस बार 1475 परीक्षार्थी बैठे थे। इनमें 1450 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हो गए, सिर्फ 25 छात्र ही फेल हुए। कुल मिलाकर जिले में सीबीएसई बोर्ड का परीक्षा परिणाम 98 फीसदी रहा, जो बीते वर्ष की तुलना में बेहतर है।
विज्ञापन


परीक्षा परिणाम में गढ़मुक्तेश्वर स्थित डीएम पब्लिक स्कूल के छात्रों का दबदबा रहा। इस स्कूल के हेमंत गौड़ ने 97 फीसदी अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया। वहीं इसी स्कूल के लक्ष्मी नारायण, सार्थक गौड़, अमन 96 फीसदी अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे।

हापुड़ स्थित दीवान पब्लिक स्कूल की छात्रा अनन्या अग्रवाल भी 96 फीसदी अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रही। तीसरे स्थान पर श्रीमती ब्रह्मादेवी बालिका विद्यालय की छात्रा किरन राठी रही। उसने 95.6 फीसदी अंक प्राप्त किए।

इस बार शहर के नामचीन स्कूलों में सिर्फ एक स्कूल को छोड़कर का कोई छात्र टॉप थ्री में नहीं आ सका। परीक्षा में बंपर नंबर मिलने से बच्चे खुशी से झूम उठे और टापर बच्चों को स्कूलों के शिक्षकों, अभिभावकों की ओर से शुभकामनाएं दी गईं।

दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य मीना आनंद ने बताया कि उनके स्कूल का परीक्षाफल  शत प्रतिशत रहा है। उन्होंने उत्तीर्ण सभी छात्र छात्राओं को बधाई दी है। श्रीमती ब्रह्मादेवी बालिका विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या अलका गुप्ता ने बताया कि उनके स्कूल का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा। उन्होंने स्टूडेंट्स से कड़ी मेहनत से पढ़ाई करने की नसीहत दी।

सीबीएसई बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में 97 फीसदी अंकों के साथ जिला टॉप करने वाले हेमंत कुमार स्याना के व्यापारी नरेंद्र कुमार का बेटा है। हेमंत ने बताया कि उसे यह उपलब्धि दिन-रात करीब 14 घंटे की पढ़ाई के बाद हासिल की है।

फिल्म और खेलों में उसकी कोई खास रुचि नहीं है। उसे पारिवारिक और सामाजिक समस्याओं वाली पृष्ठभूमि से जुड़े टीवी सीरियल देखने का शौक है। इस कामयाबी में उसकी मां आदेश देवी और पिता नरेंद्र कुमार का मुख्य हाथ है। हेमंत का कहना है कि वह डीयू से बीएससी पास कर गणित विषय में प्रोफेसर बनना चाहता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें