एसएसवी पीजी कालेज में ऐसे छात्रों को प्रवेश के लिए दिया फीस
- फोटो : अमर उजाला
दिव्यांग व आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की मदद करने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आगे आया है। एबीवीपी आपसी सहयोग से ऐसे छात्रों का फीस भर रहा हैं। बृहस्पतिवार को एसएसवी पीजी कॉलेज में भी परिषद से जुड़े छात्रों ने बीए द्वितीय वर्ष के छात्र की आर्थिक मदद की।
एबीवीपी के जिला संयोजक प्रशांत गौड़ ने बताया कि परिषद का उद्देश्य ऐसे छात्रों की हर संभव मदद करना है। बृहस्पतिवार को कॉलेज में दिव्यांग छात्र पिंटू कुमार फीस जमा न होने के चलते परेशान था। वह एसएसवी पीजी कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है।
एबीवीपी के छात्रसंघ प्रत्याशी तुषार त्यागी ने छात्रों के साथ मिलकर उसे दो हजार रुपये की आर्थिक मदद दिलाई। इससे छात्र का चेहरा खिल उठा। भविष्य में भी एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने इस तरह के कार्य करने का प्रण लिया।
इस मौके पर मोहित कुमार, ललित, सिकंदर, अंकुर त्यागी, सौरभ पुरी, उमेश कुमार, पुलकित त्यागी, भानू, गोलू ठाकुर, दिपांशू आदि मौजूद रहे।