फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी और रुलाएगी गर्मी

Sun, 05 Jun 2016 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
सूरज के आग उगलने से तापमान में बढ़ोतरी जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लू चलने से तापमान में बढ़ोतरी होने पर अभी गर्मी का कहर झेलना पड़ेगा। जिसके चलते अगले चार-पांच दिनों में तेज आंधी और बूंदाबांदी होने की संभावना है। तेज धूप से तापमान 43 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया है।
विज्ञापन


वहीं दिन में गरम हवा के थपेड़े भी चलने लगे हैं, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह पटरी से उतर गया है। दोपहर के समय ग्राहक न आने से बाजारों में चौतरफा सन्नाटा पसरने लगता है,

तो वहीं आवागमन से गुलजार रहने वाली सड़कों पर भी दोपहर के दौरान वीरानगी सी छाने लगी है। मौसम विज्ञानी डा. नफीस चौधरी का कहना है कि वेस्टर्न यूपी में जून माह के प्रथम सप्ताह में अक्सर तापमान 40 डिग्री को पार कर जाता है।
विज्ञापन


जिससे दिन में लू का दौर प्रारंभ हो गया है। मुरादनगर केवीके के वैज्ञानिक डा. अरविंद कुमार यादव का कहना है कि मध्य मई से जून के तीसरे सप्ताह तक लू चलना मौसम चक्र के लिए जरूरी है।
विज्ञापन


इस बार मई का महीना बीतने के बाद लू का दौर प्रारंभ हो पाया है। लू चलने से मानसून जल्दी आ जाएगा। इससे सीजन में अच्छी बरसात होगी।

रविवार को अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, एक-दो दिन में आंधी और हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें