फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ से होकर गुजरेंगी 16 नई रोडवेज बसें

Thu, 18 Aug 2016 07:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश परिवहन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
पब्लिक ट्रांसपोर्ट की समस्या से जूझ रहे जिले के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। मेरठ क्षेत्र से चलने वाली लंबे रूट की 16 बसें अब जिले से होकर गुजरेंगी। इससे स्थानीय यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा। खास बात यह है कि किठौर से हापुड़ मार्ग पर भी चार नई बसें चलने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।  
विज्ञापन


मेरठ परिक्षेत्र से तीन नए रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन होना है। इन तीन रूटों पर 16 नई बसों को लगाया गया है। ये बसें हापुड़ जिले की सीमा से होकर गुजरेंगी। इन रूटों में चार बसें मवाना से किठौर हापुड़ होते हुए दिल्ली जाएंगी जबकि छह बसें मेरठ से गढ़ होते हुए मुरादाबाद तक जाएंगी।

इसके अलावा छह बसें गढ़ से स्याना होते हुए आगरा के लिए जाएंगी। ऐसे में मेरठ से चलने वाली 16 बसों का लाभ जिले की जनता को भी मिलेगा। महत्वपूर्ण बात यह है कि किठौर मवाना मार्ग पर बसों की काफी किल्लत रहती थी।
विज्ञापन


बसें उपलब्ध न होने की स्थिति में यहां यात्रियों को डग्गामार वाहनों का प्रयोग करने पर मजबूर होना पड़ता है। लोग अपनी जान जोखिम में डालकर इस रूट पर सफर करते हैं। यहां प्रतिदिन चार बसें और चलने से लोगों को काफी राहत महसूस होगी।

इस रूट पर बसों का संचालन शुरू हो चुका है जबकि दूसरे रूटों पर जल्द ही बसों का संचालन शुरू होगा। क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार का कहना है कि इन बसों का संचालन जल्द ही शुरू होगा। इससे निश्चित रूप से हापुड़ के लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें