फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभा तोड़ते खेत में जा गिरी कार: ट्रैक्टर-ट्राली को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा, मामूली रूप से घायल हुए सवार

Sat, 05 Mar 2022 04:43 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

नोएडा सेक्टर-49 निवासी कैलाश शुक्रवार रात करीब 12.00 बजे अपने कुछ साथियों के साथ एक शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए गांव तिगरी जा रहे थे।
विज्ञापन
अनियंत्रित कार खाई में गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कनिया कल्याणपुर मोड़ पर शुक्रवार देर रात एक अनियंत्रित कार बिजली का खंभा तोड़ते हुए खेत में जा गिरी। बिजली का तार भी टूटकर सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि कार करंट की चपेट में नहीं आई। मामूली रूप से घायलों को दूसरी कार से रवाना किया गया।

विज्ञापन


नोएडा सेक्टर-49 निवासी कैलाश शुक्रवार रात करीब 12.00 बजे अपने कुछ साथियों के साथ एक शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए गांव तिगरी जा रहे थे। कुचेसर रोड चौपला से किठौर रोड पर जैसे ही कार कनिया मोड़ पर पहुंची तो सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली को बचाने के चक्कर में कार खंभा तोड़ती हुई सड़क किनारे खेत में उतर गई। इस दौरान हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर धमाके के साथ सड़क पर गिर गया।

गनीमत रही कि कार या उसमें सवार लोग करंट की चपेट में नहीं आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिजली की सप्लाई बंद कर यातायात को सुचारु किया। मामूली रूप से घायल लोग दूसरी कार में सवार होकर वापस रवाना हो गए। विद्युत निगम के जेई ने कार चालक के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें