फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्शन एजेंट से लूट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्शन एजेंट से लूट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

पिलखुवा। फाइनेंस कर्मी और कलेक्शन एजेंट से लूट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों बदमाशों के कब्जे से लूट के 72 सौ रुपये, कलेक्शन एजेंट के गनमैन से लूटी गई बंदूक, एक तमंचा और एक बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

सीओ पिलखुवा अशोक कुमार सिसोदिया ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 5:30 बजे थाना पुलिस और एसओजी की टीम संयुक्त रूप से वांछित अपराधियों की तलाश में गश्त कर रही थी। इसी दौरान दो बदमाश बाइक पर सवार होकर ग्राम बड़ौदा हिंदुआन के तरफ आते दिखाई दिए। पुलिस ने बाइक को रोकने का इशारा किया। जिस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घेराबंदी कर गाजियाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र के गांव जोया निवासी सुनील कुमार और मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र के गांव दबथुआ निवासी सूरज को गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से बदमाश सुनील घायल हो गया। जिसका पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है। सीओ ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पिछले दिनों फाइनेंस कर्मी और शराब के ठेके के कलेक्शन एजेंट के साथ लूट का अपराध स्वीकार किया है। दोनों वारदात में गिरफ्तार बदमाश सुनील शामिल था। जबकि सूरज ने सुनील के साथ मिलकर कलेक्शन एजेंट के साथ लूट की थी। उन्होंने बताया कि बदमाशों के कब्जे से एक तमंचा, बाइक, कलेक्शन एजेंट के गनमैन से लूटी गई बंदूक के अलावा 72 सौ रुपये बरामद किए हैं। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार सुनील शातिर अपराधी है, इसके खिलाफ हापुड़, गाजियाबाद में लूट, हत्या के प्रयास सहित कई आपराधिक मामले दर्ज है। सूरज के खिलाफ जिला बागपत के थाना अमीनगर सराय में डकैती, हत्या का प्रयास और गैंगस्टर के मामले दर्ज है। गिरफ्तार बदमाश गिरोह बनाकर लूटपाट करते है। वहीं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने लूट का खुलासा करने पर एसओजी टीम को 20 हजार रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें