फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर में ट्रक से टकराई पिलखुवा के श्रद्धालुओं की बस, 20 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जयपुर में ट्रक से टकराई पिलखुवा के श्रद्धालुओं की बस, 20 घायल
विज्ञापन

पिलखुवा। राजस्थान स्थित खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस शाहपुर के पास ट्रक से टकरा गई। हादसे में लगभग 20 लोग घायल हो गए, जिसमें एक की हालत गंभीर है। गाजियाबाद के अस्पताल में घायल का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

रविवार की रात पिलखुवा से श्रद्धालुओं की एक बस राजस्थान स्थित खाटूश्याम बाबा के दर्शन करने के लिए गई थी। श्याम मित्र मंडल सेवा समिति द्वारा श्रद्धालुओं को दर्शन कराने के लिए बस भेजी गई थी। बस में लगभग 50 श्रद्धालु सवार थे। बाबा के दर्शन कर श्रद्धालुओं की बस लौट रही थी। सोमवार की रात जयपुर के पास शाहपुर क्षेत्र में बस को सामने से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें बस में सवार गोपाल गोयल, अमित मित्तल, राघव मित्तल, मानसी मित्तल, वरुण मित्तल, रिशु सिंघल, निखिल सिंघल, सुरेश कुमार गर्ग, अनिता गर्ग, प्रशांत वर्मा, तेजवीर सिंह, पूनम सिंह समेत अन्य श्रद्धालु घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर एकत्र हुए राहगीरों की मदद से घायल श्रद्धालुओं को उपचार के लिए शाहपुर स्थित अस्पताल पहुंचाया, वहां पर मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद श्रद्धालुओं को भेज दिया। अमित मित्तल की हालत चिंताजनक बनी है, जिसे उपचार के लिए गाजियाबाद स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। श्रद्धालु गोपाल गोयल ने बतया कि जयपुर के पास शाहपुर पर अचानक सामने से गलत दिशा से आए ट्रक ने बस को टक्कर मार दी थी। अमित मित्तल की हालत गंभीर है, उसे गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें