फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिजारसी टोल पर पुलिस स्टाफ बता भाई का दिखाया आईकार्ड

विज्ञापन
छिजारसी टोल प्लाजा पर शुल्क देने के बचने के लिए पुलिस का भाई का पहचान पत्र दिखाता कार चालक। - फोटो : PILAKHWA
विज्ञापन
छिजारसी टोल पर पुलिस स्टाफ बता भाई का दिखाया आईकार्ड
विज्ञापन

पिलखुवा। वाहन चालक टोल प्लाजा का शुल्क बचाने के लिए धोखाधड़ी का सहारा ले रहे है। सोमवार को छिजारसी टोल प्लाजा पर कार चालक ने पुलिस स्टाफ बताते हुए आपने भाई का पहचान पत्र दिखाया। जांच में पहचान पत्र किसी और का मिला। इस दौरान कार चालक व टोल कर्मी की नोकझोंक भी हुई हालांकि जब मामले की शिकायत पुलिस से करने की बात कही तो चालक शुल्क कटवा कार रफूचक्कर हो गया।
विज्ञापन

सोमवार को कार सवार पिता-पुत्र गाजियाबाद से छिजारसी टोल प्लाजा पर पहुंचे। वहां मौजूद कर्मी द्वारा शुल्क की पर्चा कटवाने के लिए चालक से कहा, जिस पर उसने पुलिस का स्टाफ बताते हुए कर्मी पर रोब झाड़ा, जिसके बाद टोल कर्मी ने पुलिस का पहचान पत्र दिखाने को कहा। कार चालक ने कर्मी को धमकाते हुए पुलिस का आईकार्ड थमा दिया, इस दौरान नोकझोंक भी हुई। पहचान पत्र को देखने के बाद टोल कर्मी ने कार्ड को फर्जी बता दिया। मामले की शिकायत करने चेतावनी देने पर कार चालक पर्ची कटवाकर भाग गया। टोल प्लाजा के प्रबंधक शेषनाथ का कहना है कि कार चालक का भाई पुलिस में है, वह उसी के कार्ड को लेकर घूम रहा है, जिससे उसे दिखाकर प्लाजा का शुल्क नहीं देना पड़े। लेकिन कर्मी द्वारा पहचानने और शिकायत करने की चेतावनी देने पर चालक टोल शुल्क की पर्चा कटवाकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें