फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मयंक की हत्या के खुलासे का दावा, एक बदमाश गिरफ्तार, दो हुए फरार

विज्ञापन
एसटीएफ नोएडा और पिलखुवा पुलिस की सुयुक्त मुठभेड़ में घायल बदमाश से अस्पताल में पूछताछ करते सीओ, क - फोटो : PILAKHWA
विज्ञापन
मयंक की हत्या के खुलासे का दावा, एक बदमाश गिरफ्तार, दो हुए फरार
विज्ञापन

पिलखुवा। किराना के युवा व्यापारी मंयक मित्तल की हत्या के पांच दिन बाद मंगलवार को पुलिस ने एक बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया, इस दौरान दो साथी फरार हो गए। गिरफ्तार बदमाश करीब पांच साल पूर्व दवा व्यापारी के घर डकैती डालने के आरोप में जेल जा चुका है।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि गत एक अप्रैल की रात करीब साढे़ आठ बजे पांच बदमाशों न किराना के थोक कारोबारी राजीव मित्तल और उनके पुत्र मयंक मित्तल पर जानलेवा हमला किया था। विरोध करने पर मयंक के सिर में गोली मारी थी। शनिवार की रात मयंक की गाजियाबाद स्थित यशोदा अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। घटना का खुलासा करने के लिए जिला पुलिस के अलावा एसटीएफ को लगाया गया था। पुलिस जांच में मूलरूप से गाजियाबाद मोदीनगर के खंजरपुर निवासी रोहित कुमार का नाम प्रकाश में आया, जो वर्तमान में पिलखुवा स्थित रजनी विहार में किराये के मकान में परिवार के साथ रह रहा है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को एसटीएफ नोएडा यूनिट के प्रभारी सचिन कुमार और टीम प्रभारी अवध कुमार चौधरी ने पिलखुवा पुलिस के साथ रोहित के मकान पर दबिश दी। पुलिस को देख रोहित दीवार कूदकर फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस आरोपी को तलाश कर रही थी, इसी बीच एसटीएफ को सूचना मिली की रोहित दो अन्य साथियों के साथ बाइक पर खेड़ा सालासर वाले रास्ते से होकर हिंडालपुर रजवाहे की तरफ जा रहा है। एसटीएफ और पुलिस टीम ने हिंडालपुर रजवाहे के पास बदमाशों को घेर लिया। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने अपने आप को घिरता देख पुलिस पर चार राउंड गोली चलाई, जिसमें कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर, एसटीएफ टीम का कांस्टेबल बाल-बाल बचे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में रोहित की दोनों टांग में गोली लगी, जिससे वह जमीन पर गिर गया। जबकि उसके साथी दोनों बदमाश फरार होने में कामयाब रहे। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार घायल बदमाश ने पूछताछ में अपने पांच साथियों के साथ किराना व्यापारी की दुकान में लूट के उद्देश्य से घुसने और हत्या करने का अपराध स्वीकार किया है। बदमाशों के साथ मुठभेड़ की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा, एसटीएफ नोएडा के एडिशनल एसपी राजकुमार मिश्रा, सीओ पिलखुवा डॉ. तेजवीर सिंह मौके पर पहुंच गए।
गिरफ्तार बदमाश डकैती के आरोप में जा चुका है जेल
एसटीएफ और पुलिस द्वारा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया बदमाश रोहित कुमार करीब पांच साल पहले डकैती के आरोपी में जेल जा चुका है। जून 2017 को बदमाशों ने दवा कारोबारी सतीश अग्रवाल और उनकी पत्नी को बंधक बनाकर 25 लाख से अधिक की डकैती की थी। पुलिस ने उक्त मामले में रोहित समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन

जेल में रहकर रोहित ने तैयार किया गैंग-
पुलिस अधीक्षक का कहना है कि पांच साल पूर्व डकैती के आरोप में जेल गए रोहित की अन्य कुख्यात बदमाशों से मुलाकात हुई। जिसके बाद जेल से आने पर रोहित और वहां पर मिले अन्य अपराधी साथियों ने एक गैंग तैयार किया। पुलिस गैंग से सभी सदस्यों की तलाश में दबिश दे रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

मुठभेड़ के बाद घटनास्थल पर पहुंच जानकारी लेते एसपी दीपक भूकर।- फोटो : PILAKHWA

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें