फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईंवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, पांच घायल
विज्ञापन

पिलखुवा। हाईवे 09 बाईपास पर जेएमएस कॉलेज के सामने एक कार डिवाइडर के टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार तीन महिला और मासूम बच्चा समेत पांच घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

नई दिल्ली सर्वोदय एंक्लेव निवासी धीरू डसमाना भारतीय सेना में कर्नल पद से सेवानिवृत्त है। वह परिवार के सदस्यों के साथ बुलंदशहर के ऊचां गांव स्थित एक रिश्तेदारी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। सोमवार की शाम वह कार द्वारा दिल्ली के लिए लौट रहे थे। हाईवे पर जेएमएस कॉलेज के पास अचानक कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। जिससे कार में सवार धीरू डसमाना उनकी पत्नी नीरा डसमाना, बहन चारू, भतीजी हर्षिता और हर्षिता का तीन वर्षीय मासूम बेटा जावी घायल हो गए। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, उसके एयर बैग खुल जाने के कारण बड़ा हादसा होने से बच गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हाफिजपुर महेंद्र सिंह ने बताया कि बाईपास पर हादसे की सूचना मिली थी। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें