फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में उमड़ रही भीड़, कोविड नियमों की खुलेआम उड़ रही धज्जियां

विज्ञापन
गोल मार्केट में बिना मास्क लगाकर जाते लोग। संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
बाजारों में उमड़ रही भीड़, कोविड नियमों की उड़ रहीं धज्जियां
विज्ञापन

पिलखवा। कोरोना वायरस की स्थिति जैसे-जैसे नियंत्रित हुई, लोग कोरोना महामारी को लेकर बेपरवाह हो गए। बाजारों में लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ है। न सोशल डिस्टेंसिंग, न मास्क और मास्क है भी तो नाक के नीचे। यह हालात चिंताजनक हैं। कोरोना के नए रूप ओमिक्रॉन ने भारत में दस्तक दे दी है। ऐसे में पिलखुवा में अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। यहां निर्मित चादरों के लिए देश-विदेश से ग्राहक आते हैं।
पिलखुवा के बाजारों में जमकर भीड़ उमड़ रही है। भीड़ कोरोना की तीसरी लहर को न्योता दे सकती है। स्थिति यह है कि कई लोग बिना मास्क के ही सड़कों और फुटपाथों पर दिख रहे हैं। इससे संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। बाजार में लोग अपने साथ बच्चों को लेकर भी आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
एसडीएम धौलाना सुनीता सिंह का कहना है कि लोगों को लगातार कोविड-19 के नियमों को पालन कराने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पुलिस के माध्यम से चेकिंग अभियान चलाकर मास्क लगाने के लिए लोगों को हिदायत दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें