फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपिंग ग्राउंड मामला- डंपिंग ग्राउंड का विरोध करना ग्रामीणों को पड़ेगा भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महापंचायत स्थगित, सौ ग्रामीणों को 5-5 लाख मुचलके में किया पाबंद
विज्ञापन

पिलखुवा। डंपिंग ग्राउंड का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिस विरोध करने वाले ग्रामीणों की सूची तैयार कर रही है। अब तक सौ से अधिक ग्रामीणों को पांच-पांच लाख रुपये से अधिक के मुचलकों में पाबंद किया जा चुका है। इसके अलावा ठेकेदारी का रजिस्ट्रेशन और शस्त्र निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इधर आज रविवार को ग्रामीणों की होनी वाली महापंचायत स्थगित हो गई है। रविवार को ग्रामीणों की बैठक में महापंचायत की आगामी तिथि घोषित की जाएगी।
गाजियाबाद नगर निगम द्वारा वेस्ट टू एनर्जी प्लांट के लिए गालंद गांव में चिन्हित भूमि पर दोबारा सोमवार से निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने हापुड़ एसपी को पत्र भेजकर पुलिस फोर्स की मांग की है। डंपिंग ग्राउंड प्रकरण को लेकर दो कंपनी पीएसी के जवानों ने नगर पालिका परिषद पिलखुवा में डेरा डाल दिया है। निर्माण कार्य फोर्स की देखरेख में चलेगा। बता दें कि गाजियाबाद नगर निगम की ओर से गालंद गांव में 44.25 एकड़ भूमि खरीदी थी। निगम उस पर जमीन पर कूड़ा निस्तारण के लिए वेस्ट टू एनर्जी प्लांट लगाना चाहता है। लेकिन ग्रामीण इसके विरोध में तीन अक्तूबर से धरना पर बैठे हैं। गत सोमवार को गाजियाबाद नगर निगम द्वारा चिन्हित जमीन पर चहारदीवारी कराई गई थी। इसे बुधवार को ग्रामीणों ने ढहा दिया और जेसीबी एवं ट्रैक्टर में तोड़फोड़ की थी। मामले में निगम के अवर अभियंता योगेश कुमार द्वारा 34 नामजद और दो सौ से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि नुकसान की भरपाई आरोपियों की जाएगी। गांव में लगभग 49 शस्त्र लाइसेंस धारक हैं। इनमें करीब आठ से दस लोग ऐसे हैं जो सरकारी कार्य में बांधा डाल रहे हैं। इनके शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराए जाएंगे।
विज्ञापन

व्हाट्सएप ग्रुप पर डाल रहे भड़काऊ मेसेज
डंपिंग ग्राउंड का विरोध कर रहे ग्रामीणों ने एक ग्रुप बनाया है। इसमें भड़काऊ मेसेज डाले जा रहे हैं। ग्रुप में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

--
ग्रामीणों में सीओ पिलखुवा के खिलाफ रोष
संघर्ष समिति से जुड़े मनोज तोमर का कहना है कि सीओ पिलखुवा की वजह से हालात खराब हुए हैं। क्योंगि ग्रामीणों ने पहले ही उन्हें चेतावनी दी थी। इसके बाद भी चहारदीवारी का काम शुरू कर दिया गया। उन्होंने कहा कि अगर दोबारा भूमि की चहारदीवारी कराने का निर्माण कार्य शुरू किया गया तो कोई भी बड़ी अप्रिय घटना हो सकती है। उधर जनकल्याण किसान वेलफेयर समिति के अध्यक्ष राजू तोमर का कहना है कि आज होने वाली महापंचायत को स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें