फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभद्रता पर 1.45 घंटे छिजारसी टोल कराया फ्री

विज्ञापन
विज्ञापन
अभद्रता पर 1.45 घंटे छिजारसी टोल प्लाजा कराया फ्री
विज्ञापन

पिलखुवा। गाजीपुर बॉर्डर जाने के दौरान भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने टोल कर्मियों पर अभद्रता का आरोप लगा शुक्रवार को जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा के नेतृत्व में छिजारसी टोल प्लाजा पर हंगामा किया। कार्यकर्ता प्लाजा की नौ नंबर लेन में धरना देकर बैठ गए और करीब पौने दो घंटे तक फ्री कराया रखा।
शुक्रवार को बस और निजी वाहनों में सवार होकर किसान एवं यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गाजीपुर जा रहे थे। करीब 11.30 बजे भाकियू कार्यकर्ता टोल प्लाजा पर पहुंचे। किसानों ने प्लाजा कर्मियों पर यूनियन से जुड़े लोगों से टोल शुल्क वसूलने और अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए धरना देना शुरू कर दिया। किसान नेताओं ने प्लाजा पर लगे बैरियर को हटाकर टोल को फ्री करा दिया। प्रत्येक लेन पर यूनियन के कार्यकर्ता खड़े होकर वाहनों को बिना टोल दिए निकलवाते रहे। इस दौरान वहां पर मौजूद सीओ पिलखुवा डा. तेजवीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर ने कई बार कार्यकर्ताओं को समझाते हुए टोल प्लाजा को कब्जा मुक्त करने की मांग की, लेकिन किसान टोल प्रबंधक को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। बाद में प्लाजा पर पहुंचे यूनियन के मेरठ मंडल अध्यक्ष गुड्डू प्रधान ने कहा कि टोल कर्मियों की पहचान के लिए उनके गले में आईकार्ड होना चाहिए। यूनियन का झंडा, टोपी और कार्ड देखकर बिना टोल लिए वाहन को जाने दिए जाए। धरना स्थल पर पहुंचे टोल प्रबंधक धनेंद्र सिंह को चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा से यूनियन के जुड़े लोगों के साथ अभद्रता की गई तो टोल फ्री कराते हुए अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। इसके बाद किसान नेता गाजीपुर की तरफ रवाना हुए। हंगामा करने वालों में धनवीर शास्त्री, बिशन सिंह सिरोही, रिजवान कुरैशी, अमित शर्मा, राजा चौधरी, वीरेंद्र सिंह, नीलम त्यागी, ममता शर्मा, अनिल त्यागी, हबीब चौधरी, नत्थी सिंह, गुलजार अहमद, आकाश चौहान, हाजी आरिफ, बृजपाल चौहान, राजकुमार त्यागी, परवेज चौधरी, हरीश त्यागी समेत अन्य किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
प्लाजा की लेन नंबर दो का तोड़ा कैमरा
टोल प्लाजा की लेन नंबर दो में लगे कैमरा को एक युवक ने तोड़ दिया। पुलिस ने युवक को मौके पर ही दबोच लिया। हालांकि बाद में किसान नेताओं के कहने पर उसे छोड़ दिया गया।
--
जाम लगने से हुई परेशानी
भाकियू कार्यकर्ताओं के टोल प्लाजा पर पहुंचे से पहले ही पिलखुवा, धौलाना और हाफिजपुर के प्रभारी निरीक्षक पुलिस फोर्स और पीएसी के साथ मौजूद थे। हापुड़ की ओर से गाजियाबाद को जाने वाले सभी लेनों में वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इस दौरान चालक एवं सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में सीओ पिलखुवा के हस्तक्षेप करने पर टोल कर्मियों ने जाम को खुलवाया।
विज्ञापन

--
भाकियू कार्यकर्ता करीब पौने दो घंटा तक टोल प्लाजा पर रहे। प्लाजा के प्रबंधक ने कार्यकर्ताओं की सभी बातों को मान लिया। धरना के दौरान किसानों ने शांतिपूर्वक धरना दिया।
डा. तेजवीर सिंह, सीओ पिलखुवा।

छिजारसी टोप प्लाजा के बैरियर को हटाकर वाहनों को फ्री निकलवाते भाकियू कार्यकर्ता।- फोटो : PILAKHWA

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें