फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपिंग ग्राउंड के विरोध में ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
डंपिंग ग्राउंड के विरोध में ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का एलान
विज्ञापन

पिलखुवा। डंपिंग ग्राउंड के विरोध में धरना पर बैठे ग्रामीणों ने आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का एलान किया है। रविवार को कई राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी धरनास्थल पर पहुंचे और समर्थन दिया। उन्होंने गालंद में डंपिंग ग्राउंड नहीं बनने देने की बात कहते हुए आरपार की लड़ाई लड़ने की बात कही।
विज्ञापन

गाजियाबाद का कूड़ा डंप करने के लिए नगर निगम की ओर से गालंद गांव में बनाए जा गए डंपिंग ग्राउंड का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ग्राम प्रधान गालंद संजय कुमार कोरी ने बताया कि रविवार सुबह लाखन, पिपलैड़ा, मसूरी और गालंद के ग्रामीणों की एक बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से विभानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा रविवार को किसान एकता संगठन, किसान संघ समिति, कांग्रेस, आप, बसपा, सपा समेत अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने धरनास्थल पर पहुंच ग्रामीणों को समर्थन दिया। इस दौरान सपा से दिनेश तोमर, आप से सीएम चौहान, उमेश तोमर, कांग्रेस से ज्ञानेंद्र गुप्ता, बसपा से सुरेश तोमर, वकील राजीव तोमर, मनोज तोमर, संजीव तोमर, सतीश शर्मा, नरेश कर्दम, शहजाद, सतीश, सुभाष, रोहित, अरुण, योगेश राजकुमार, हरिओम राजू, अमित तोमर, प्रमोद समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें