फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं आए नगर निगम के अधिकारी, ग्रामीण का धरना जारी

विज्ञापन
डंपिंग ग्राउंड स्थल के पास धरना पर बैठे ग्रामीणों से बात करते एसडीएम और ब्लॉक प्रमुख। - फोटो : PILAKHWA
विज्ञापन
नहीं आए नगर निगम के अधिकारी, ग्रामीण का धरना जारी
विज्ञापन

पिलखुवा। डंपिंग ग्राउंड के विरोध में गालंद गांव के ग्रामीणों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को आम आदमी पार्टी के धौलाना विधानसभा प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता सीएम चौहान दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ धरना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को समर्थन देने की घोषणा की। आप के कार्यकर्ताओं ने कहा कि डंपिंग ग्राउंड यहां नहीं बनने दिया जाएगा। वहीं, दोपहर करीब डेढ़ बजे एसडीएम और ब्लॉक प्रमुख ने धरना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की और समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
गाजियाबाद नगर निगम द्वारा गालंद गांव में बनाया डंपिंग ग्राउंड का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसके विरोध में गत रविवार से गालंद, खिचरा, लाखन, हिंडालपुर, पिपलेड़ा आदि गांवों के ग्रामीण डंपिंग ग्राउंड के पास टैंट लगाकर धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को गाजियाबाद नगर निगम के अधिकारियों का धरना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत करने का कार्यक्रम था, लेकिन वह नहीं आए। इसके चलते एसडीएम विजय वर्धन सिंह और ब्लॉक प्रमुख धौलाना निशांत शिशौदिया ने धरना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों ने बातचीत की। ग्रामीणों का कहना है कि किसी भी कीमत पर कूड़ा डंप नहीं होने दिया जाएगा। धरने पर बैठने वालों में गालंद ग्राम प्रधान संजय कोरी, कुसुम देवी, सुनीता तोमर, पिश्ता देवी, राजवती, परामली देवी, कूष्णा, सुधा, मुन्नी देवी, सुशीला देवी, सुखवीर, हरिओम, जयपाल, सुरेंद्र, मनोज, राजेंद्र, रहीसुद्दीन, अमन तोमर, जगपाल, बलदेव, चुनमुन, सोनू, इस्लापुद्दीन, हरिओम, सतीश, धर्मपाल, सतवीर, सुरेश अनिल, धोनी, रिंकू, प्रेमपाल, दिनेश, कृष्णपाल, सलमान, राजीव, अमित, सतीश समेत सैकड़ों ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन

एसडीएम धौलाना विजय वर्धन सिंह ने बताया कि जिस जमीन पर गाजियाबाद नगर निगम डंपिंग ग्राउंड बना रहा है वह जमीन निगम ने बिल्डरों से खरीदी थी। निगम के अधिकारियों से बातचीत चल रही है। जल्द ही समस्या का समाधान निकाल लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें