मदापुर में चले लाठी-डंडे, तीन घायल
पिलखुवा। खेत में पानी करने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित ने थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मदापुर निवासी दीन मोहम्मद ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें बताया कि गत 14 अगस्त की रात को उसका भाई महबूब, नूरहसन और भतीजा नाजिम खेत में पानी करने के लिए गए थे। जहां गांव निवासी मुर्सलीन, नियाज, प्यार मोहम्मद, हसमत ने पहले अपने खेत में पानी करते हुए तीनों पर लाठी-डंडे और लोहा की रॉड से हमला बोल दिया। जिससे तीनों गंभीर रुप से घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना के बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैं। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही हैं। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।