फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट और फायरिंग में 13 ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट और फायरिंग में 13 ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन

पिलखुवा। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर 13 ग्रामीणों के खिलाफ, मारपीट, फायरिंग, बलवा आदि की धाराओं में नामजद रिपोर्ट दर्ज की हैं।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा निवासी दिनेश कुमार द्वारा कोर्ट के आदेश पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि गत 31 मार्च को गांव के ही रणवीर, रोशन, दीपक, सुमित उर्फ काले, अंकित, धर्मेश, संतराम, अर्जुन उर्फ कालू, प्रवीण, नितिन, मनीष, नेपाल और विवेक तालाब की जमीन पर नीव खोदते वक्त मिट्टी डालने को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि कहासुनी के चलते आरोपियों ने उसे व उसके परिवार के साथ गाली-गलौच कर लाठी-डंडों से मारपीट व फायरिंग की। जिसमें पीड़ित दिनेश की उंगली एवं आनंद के हाथ की हड्डी टूट गई और परिवार के अन्य सदस्य भी चोटिल हो गए। आरोप है कि कोतवाली पुलिस व अधिकारियों से न्याय नहीं मिलने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। कोट के आदेश पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज की हैं।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि न्यायालय के आदेश व दिनेश की तहरीर पर रणवीर आदि के खिलाफ संगीन धाराओं में नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। जांचोपरांत साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें