युवती और महिला संदिग्ध परिस्थिति में लापता
पिलखुवा। शहर के अलग-अलग दो मोहल्लों से एक महिला और एक युवती संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई हैं।
शहर की पबला रोड स्थित एक आवासीय कॉलोनी निवासी 39 वर्षीय महिला मसूरी स्थित एक फैक्टरी में काम करती हैं। रोजाना की तरह गत 2 जुलाई की सुबह आठ बजे फैक्टरी जाने के लिए महिला घर से निकली थी, जो वापस नहीं आई। महिला के वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाशी की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका हैं। लापता महिला के परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। महिला के पति ने थाने पर तहरीर देकर पुलिस से उसकी सकुशल बरामदगी की मांग की हैं। वहीं नगर के एक मोहल्ला निवासी 21 वर्षीय युवती लापता हो गई हैं। युवती की मां ने कोतवाली पर दी तहरीर में कहा है कि गत 8 जुलाई की रात को युवती अपनी मां के पास घर पर सोई थी। लेकिन जब सुबह देखा तो वह गायब थी। युवती की परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। शनिवार को लापता युवती की मां ने थाने पर तहरीर देकर पुलिस ने उसकी सकुशल बरामदगी की मांग की हैं।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पुलिस महिला और युवती की तलाश कर रही हैं। शीघ्र दोनों को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।