फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को शराब पिलाकर पत्नी से किया सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पति को शराब पिलाकर पत्नी से किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

धौलाना। महिला ने देवर और पति के ममेरे भाइयों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। समाना चौकी क्षेत्र के एक गांव की महिला ने सास समेत चार के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि इस कृत्य में महिला की सास भी शामिल है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने बताया कि पांच साल पहले उसकी शादी एक गांव में हुई थी। शादी के बाद पता चला कि उसका पति मंदबुद्धि एवं शराबी प्रवृत्ति का है। पीड़िता ने बताया कि 28 जून की रात को पति के दो ममेरे भाइयों और सगे देवर ने पति को शराब के नशे में धुत्त कर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी सास को बताई तो सास ने उसके साथ मारपीट कर मुंह बंद रखने की सलाह दी है। पीड़िता ने बताया कि 6 जुलाई को भी जब पति घर पर नहीं था तब पति के ममेरे भाई व सगे देवर ने सास की सहमति से सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि सगे और दो ममेरे देवरों एवं सास के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें