फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानूनगो के सहायक का रिश्वत लेते वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानूनगो के सहायक का रिश्वत लेते वीडियो वायरल
विज्ञापन

धौलाना। फर्द में नाम जुड़वाने के नाम पर कानूनगो के सहायक का पांच सौ रुपये रिश्वत लेते हुए मंगलवार को वीडियो वायरल हो गया। मामले के तूल पकड़ने पर आरोपी सहायक को रुपये लौटाने पड़े।
विज्ञापन

कस्बा निवासी एक युवक रिंकू राणा पुत्र राजवीर सिंह की दो माह पूर्व बीमारी के चलते मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी नीतू सिंह व मासूम पुत्री हर्षिता का नाम फर्द में चढ़वाने के लिए नीतू का भाई कुशाल एक सप्ताह से तहसील के चक्कर काट रहा था। फर्द में नाम जुड़वाने के लिए पटवारी से लेकर कानूनगो तक कार्रवाई हो गई। कंप्यूटर कक्ष में खतौनी में नाम जुड़वाने के लिए कानूनगो के सहायक (निजी कर्मचारी) ने कुशाल सिंह से एक हजार रुपये मांगे। काफी जद्दोजहद के बाद निजी कर्मचारी ने पांच सौ रुपये ले लिए। पीड़ित ने कर्मचारी का रिश्वत लेते हुए वीडियो बना लिया। तहसीलदार संजय सिंह ने मामला संज्ञान में आने पर कानूनगो के सहायक को जमकर हड़काया। तहसीलदार संजय सिंह के हस्तक्षेप के बाद पांच सौ रुपये लौटा दिए। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें