लापता युवक का दो दिन बाद शव औद्योगिक क्षेत्र में मिला
धौलाना। यूपीएसआईडीसी चौकी अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र के फेज-3 में घर से लापता युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शेखपुर खिचरा निवासी आकाश (25) पुत्र रामकिशन दो दिन से संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया था। ग्राम चौकीदार ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह आकाश का शव औद्योगिक क्षेत्र स्थित यूपीएसआईडीसी के फेज-3 में पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जानकारी के मुताबिक मृतक के शव के समीप जहरीले पदार्थ भी मिला है। बताया कि युवक का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था और गृह क्लेश के चलते युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। घटना स्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम द्वारा जांच कराई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या का पता चल सकेगा।