पिता की मौत के बेटे ने भी तोड़ा दम
पिलखुवा। पिता की मौत के बाद बेटे की भी कोरोना से मौत हो गई। दस वर्षीय बालक ने पहले बाबा और बाद में पिता की चिता को मुखाग्नि दी हैं।
कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा हैं। अस्पतालों में मरीजों के लिए बेड और ऑक्सीजन नहीं मिल रही हैं। इसके बाद भी जिला प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं ठीक होने के दांवे किए जा रहे हैं। मरीज बिना ऑक्सीजन के दम तोड़ रहे हैं। मोहल्ला रजनी बिहार निवासी 62 वर्षीय सोहनलाल की कोरोना संक्रमित होने के चलते गत 26 अप्रैल की रात को मौत हो गई थी। इसके चलते मृतक सोहनलाल के इकलौते 40 वर्षीय बेटे दीपक की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वह घर पर ही होम आइसोलेशन था। 28 अप्रैल की रात को दीपक का ऑक्सीजन लेवल अचानक कम हो गया। ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी, लेकिन उसकी व्यवस्था नहीं हो सकी। इसके चलते देर रात उसकी मौत हो गई। मृतक दीपक के एक दस वर्षीय बेटा हैं।
सीएमओ रेखा शर्मा ने बताया कि पिता और पुत्र दोनों कोरोना संक्रमित थे, यह दुखद घटना है कि दोनों की मौत हो गई हैं। दीपक की देर रात अचानक ऑक्सीजन लेवल कम हो गया। मेरे पास उसके परिजनों का फोन आया था। मैंने तुरंत अस्पताल ले जाने को कहा था, लेकिन उसकी मौत हो गई। जिले में ऑक्सीजन की कमी नहीं हैं।