बेटी ने पिता लगाया दुष्कर्म का आरोप
पिलखुवा। एक मोहल्ला निवासी विवाहित बेटी ने अपने पिता समेत दो पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया हैं। बेटी ने पिता समेत दो खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती की शादी उस्माननगर दिल्ली में हुई है। पीड़िता का आरोप है कि जब वह 12 साल की थी, तभी से उसके पिता डरा धमकाकर दुष्कर्म कर रहा है। पीड़िता द्वारा जब यह बात मां को बताई तो उल्टा उसे ही धमकाकर शांत करा दिया। आरोप है कि वर्ष 2020 में लॉकडाउन के दौरान उसके पिता के साथ एक व्यक्ति का उनके घर आना-जाना शुरू हो गया था। इस दौरान पिता के इशारे पर उस व्यक्ति ने भी दुष्कर्म किया। गत 14 जुलाई 2020 को उसकी शादी दिल्ली निवासी एक युवक के साथ हो गई। आरोप है कि शादी के बाद अगस्त में वह अपने मायके आई, तो इस दौरान भी पिता और उनके साथी ने जबरन दुष्कर्म किया। जब वह ससुराल पहुंची तो पति के पूछने पर सारी बात उसे बताई। पति ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत करने और उसका साथ देने का भरोसा दिया। पीड़िता ने पहले इस मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस से की, लेकिन मामला पिलखुवा कोतवाली से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़िता ने हापुड़ एसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने कोतवाली पुलिस को पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के आदेश दिए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह का कहना है कि बुधवार देर रात पीड़िता की तहरीर पर उसके पिता समेत दो पर दुष्कर्म करने के अलावा गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैं। शीघ्र की आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।