सड़क दुर्घटना में महिला समेत तीन घायल
पिलखुवा। कोतवाली अंतर्गत अलग-अलग दो स्थानों पर हुए सड़क हादसे में तीन व्यक्ति घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर एकत्र लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया हैं।
गाजियाबाद के कस्बा मोदीनगर निवासी सुरेन्द्र और अमित बुधवार को किसी काम से बाइक द्वारा धौलाना तहसील जा रहे थे। रास्ते में पिलखुवा-धौलाना मार्ग पर गांव बझैड़ा खुर्द मार्ग के मोड़ पर पीछे से आई कार ने बाइक को साइड मार दी। जिससे वह घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
दूसरी घटना बस अड्डा पुलिस चौकी के पास घटित हुई। मोहल्ला रजनी बिहार निवासी महिला सुधा बाजार से सामान लेकर लौट रही थी। सड़क पार करते समय टेंपो ने महिला को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। हादसे के बाद चालक टेंपो को लेकर फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे महिला के परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया हैं। कोतवाली पुलिस दोनों की घटनाओं की जानकारी से इनकार कर रही हैं।