फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने थाने का घेराव कर किया हंगामा

विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के खिलाफ पुलिस को ज्ञापन देते व्यापारी। - फोटो : GARH
विज्ञापन
व्यापारियों ने थाने का घेराव कर किया हंगामा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर के व्यापारियों और दुकानदारों ने खाद्य निरीक्षक और उसके सहायक पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए थाने पर हंगामा किया। व्यापारियों ने मामले की जांच के लिए एसडीएम के नाम एसएसआई को एक ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

सिंभावली ब्लॉक क्षेत्र के गांव बक्सर के दर्जनों व्यापारी भाकियू नेता चौधरी सतवीर सिंह और व्यापारी नेता प्रवीण सोनी के नेतृत्व में बुधवार को एकत्र होकर थाने पर पहुंचे। जिन्होंने जनपद हापुड़ के खाद्य निरीक्षक और उसके एक सहयोगी के खिलाफ हंगामा कर थाने का घेराव किया। व्यापारियों का कहना है कि वह लोग गांव बक्सर में हाईवे किनारे स्थित बाजार में बनी दुकानों में अपने व्यवसाय करते हैं। जिनमें किराना, मिठाई, डेयरी समेत अन्य प्रतिष्ठान हैं। दुकानदारों व व्यापारियों का कहना है कि खाद्य निरीक्षक द्वारा अपने एक सहयोगी के माध्यम से व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है, जो व्यापारियों से अवैध वसूली करता है। इतना ही नहीं बुधवार की सुबह खाद्य निरीक्षक ने दुकानों पर छापा मारा। जिसमें कई दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए, इतना ही नहीं कई दुकानदारों से अवैध धन की मांग भी की। व्यापारियों को आक्रोशित होता देखकर दोनों मौके से चले गए। व्यापारियों ने एसएसआई लाखन सिंह को एसडीएम के नाम एक ज्ञापन सौंपकर जांच कराने और अवैध वसूली से बचाने की मांग की है। इस मौके पर अशोक राणा, राकेश, पीयूष गोयल, प्रदीप भाटी, शेखर, यूनुस, अमित, राजेंद्र, ओमप्रकाश सैनी, दीपक शर्मा, नवीन शर्मा, अमित गौड, हीरा सैनी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

एसडीएम वियजवर्धन तोमर का कहना है कि उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गई है। जिनके निर्देश पर टीम का गठन कर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें