फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग ने वसूला 12 करोड़ का बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली विभाग ने वसूला 12 करोड़ का बकाया
विज्ञापन

पिलखुवा। बिजली विभाग ने एक मुश्त समाधान योजना अभियान के अंतर्गत अब तक 10492 बकायेदारों से 12.30 करोड़ की वसूली की है। इसमें से 6121 बकायेदार द्वारा 5.69 करोड़ जमा कर अपने बिल का पूर्ण भुगतान कराया गया है।
विज्ञापन

सरकार के बिजली बिल के बकायेदारों को सुविधा के लिए एक मुश्त समाधान योजना एक मार्च से शुरू की हुई है। यह योजना अब 31 मार्च तक चलेगी। इस योजना के अंतर्गत घरेलू और नलकूप बिजली बकायेदार उपभोक्ता लाभ उठा सकेंगे। पिलखुवा डिवीजन में इस योजना के तहत आने वाले करीब 15 हजार बकायेदार हैं। योजना के अंतर्गत बकायेदार को सर चार्ज पर शत प्रतिशत की छूट दी जा रही है। अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया कि एक मार्च से शुरू हुई इस योजना के अंतर्गत 24 मार्च तक कुल 10492 बकायेदारों से 12.30 करोड़ की वसूली की जा चुकी है। इसमें से 4371 उपभोक्ताओं द्वारा वर्तमान बिल का पूरा और बकाये का 30 प्रतिशत कुल 6.61 करोड़ जमा किया है। जबकि 6121 बकायेदार उपभोक्ताओं द्वारा 5.69 करोड़ जमा कर पूर्ण बकायेदारी का भुगतान कर दिया गया है। बताया कि योजना का अधिक से अधिक बकायेदार लाभ उठा सकें इसके लिए पोस्टर, लाउड स्पीकर एवं गांवों में कैंप लगवाकर प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें