फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनजीटी के आदेश के बाद भी चलते मिले चार भट्ठे

विज्ञापन
विज्ञापन
एनजीटी के आदेश के बाद भी चलते मिले चार भट्ठे
विज्ञापन

धौलाना। वायु गुणवत्ता की सुरक्षा के लिए एनजीटी द्वारा दिए गए निर्देशों को ताक पर रखकर तहसील क्षेत्र में चार भट्ठे चलते मिले। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व तहसील प्रशासन ने चार भट्ठों पर कार्रवाई करते हुए 75 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। अग्रिम आदेश तक भट्टे बंद रखने के आदेश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि एनजीटी ने फिलहाल एक मार्च तक पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए सभी ईंट भट्टों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। एनजीटी को शिकायत मिली कि क्षेत्र में बिना अनुमति के भट्टे चलाए जा रहे हैं। वर्तमान में भट्टों का संचालन पूर्णत: बंद है। धौलाना तहसील क्षेत्र के गांव सुखदेव पुर में विश्वकर्मा ब्रिक फील्ड, डहाना में आयुष ब्रिक फील्ड, श्री गणपति सिखैड़ा, मार्फ डेवलपर ब्रिक फील्ड पर कार्य चल रहा था। टीम ने निरीक्षण के दौरान विश्वकर्मा ब्रिक फील्ड पर 12500, आयुष ब्रिक फील्ड पर 18750, श्री गणपति सिखैड़ा पर 18750, मार्फ डेवलपर पर 25000 का जुर्माना लगाया गया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अवर अभियंता रणजीत सिंह ने बताया कि जिन ईंट भट्टों का संचालन हो रहा है, उन्हें बंद कर दिया गया है। इलाके में अगर कोई भट्टा अवैध तरीके से चलता पाया गया तो उचित कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें