फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव दयानतपुर में ईख के खेत में मिला कंकाल

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव दयानतपुर में ईख के खेत में मिला कंकाल
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव दयानतपुर के जंगल में ईख के खेत से कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने कंकाल के हिस्से को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा है। कपड़ों के माध्यम से गांव के ही परिवार ने युवक के रुप में पहचान की है। बताया कि युवक जनवरी माह से लापता चल रहा था। हालांकि पुलिस फिलहाल कंकाल की जांच के बाद ही मामले में कार्रवाई की बात कह रही है।
शुक्रवार को एक ग्रामीण ने 112 पर फोन कर सूचना दी कि गांव में एक ईख के खेत में कंकाल पड़ा हुआ है। सूचना के आधार पर सीओ सिटी एसएन वैभव पांडेय, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमबीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और कंकाल को कब्जे में लेते हुए जांच के लिए भिजवाया। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई और साक्ष्य जुटाए। कंकाल के पास से कपड़ेे मिले, जिसके आधार पर एक व्यक्ति ने उसकी पहचान अंकुर शर्मा पुत्र मुकेश के रूप में की है। वह जनवरी माह से लापता चल रहा था। हालांकि पुलिस अभी इसे लेकर आशंकित है।
विज्ञापन

सीओ सिटी वैभव पांडेय ने बताया कि कंकाल का कुछ हिस्सा ही मिला है। जिसे जांच के लिए भिजवाया है। शव काफी पुराना लग रहा है। गांव के एक परिवार ने मृतक की शिनाख्त की है, लेकिन पुलिस इस मामले में जल्दबाजी नहीं करना चाहती। जांच के बाद ही मृतक के बारे में सही जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन

शव के पास तमंचा पड़े होने की चर्चा-
बताया जाता है कि शव के पास कुछ रुपये और एक तमंचा भी पड़ा हुआ मिला था। गांव के दो शराबी रुपये और तमंचे उठा लाए। रुपये के बंटवारे के विवाद के बाद एक ने पुलिस को फोन कर दिया। हालांकि पुलिस ने इससे इंकार कर रही है। उधर, जनवरी माह में ही गांव में एक खेत में युवती का शव मिला था, युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। लगभग उसी समय से उक्त युवक भी लापता चल रहा था। जिसे लेकर गांव में चर्चाएं चल रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें