फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैपरों को जलाकर एल्युमिनियम की सिल्ली बनाने का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
रैपरों को जलाकर एल्युमिनियम की सिल्ली बनाने का भंडाफोड़
विज्ञापन

धौलाना। औद्योगिक क्षेत्र से सटे गांव रावली के जंगल में चमकीले रैपरों को जलाकर उसने एल्युमिनियम की सिल्ली बनाए जाने का भंडाफोड़ हुआ है। वहीं आरोपी टॉयर-ट्यूब जलाकर उनसे तेल निकालने का भी काम करता है। एसडीएम व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अवर अभियंता ने आरोपी पर 7.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं 15 दिन में जुर्माने की राशि जमा नहीं करने पर आरोपी के खिलाफ आरसी जारी की जाएगी।
लोगों की शिकायत पर बृहस्पतिवार को एसडीएम धौलाना प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अवर अभियंता के साथ औद्योगिक क्षेत्र के गांव रावली पहुंचे। उन्होंने बताया कि यहां जंगल में गाजियाबाद निवासी साबिर मलिक द्वारा करीब 36 बीघा जमीन पर कूड़ा एकत्रित करके उसे जलाया जा रहा था। आरोपी चिप्स और पान मसाला आदि के रैपरों को एकत्र करके उसे जलाता था और उससे एल्युमिनियम निकालकर उसकी सिल्ली बनाता था। इसके बाद सिल्ली को बड़ी-बड़ी कंपनियों को बेचने का काम करता था। कूड़ा जलाने के दौरान बदबूदार काला धुआं निकलता था, जिससे लोग परेशान थे और वायु प्रदूषण भी हो रहा था। लोगों द्वारा शिकायत करने पर मौके पर पहुंचकर जांच की गई। इस दौरान कूड़ा जलाने वाली भट्ठियों को तुड़वा दिया गया है। वहीं आरोपी पर 7.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 लोगों को और दिया जाएगा नोटिस
- अधिकारियों ने बताया कि जिस जमीन पर कूड़ा जलाया जा रहा था वह 13 लोगों के नाम पर दर्ज है। मामले में सभी को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा जाएगा।
टायर-ट्यूब जलाकर निकाला जाता है तेल
- अधिकारियों ने बताया कि आरोपी टायर-ट्यूब जलाकर उनसे तेल निकालने का भी काम कर रहा है। इसे लेकर शुक्रवार को आरोपी को नोटिस जारी किया जाएगा।
कोट
एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि आरोपी पर 25 हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से एक महीने का 7.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाकर नोटिस जारी किया गया है। 15 दिन में जुर्माने की राशि जमा नहीं करने पर आरसी जारी की जाएगी।
कोट
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अवर अभियंता रणजीत सिंह ने बताया कि प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें