फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गोवंश
विज्ञापन

हापुड़। नगर पालिका परिषद की ओर से लाखों रुपये खर्च कर निराश्रित गोवंशों के लिए व्यवस्था की गई है। लेकिन इसके बाद भी कर्मचारियों की लापरवाही के चलते गोवंश सड़कों पर घूम रहे हैं। इसके चलते लोग परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी अधिकारी ध्यान देने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

शासन की ओर से प्रदेश में निराश्रित गोवंशों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए गोशालाओं की व्यवस्था की गई है। शहर में भी नगर पालिका द्वारा विकास भवन के सामने अस्थाई गोशाला का संचालन किया जा रहा है। गोशाला में करीब 160 गोवंशों को रखा गया है, लेकिन इसके बाद भी सड़कों पर निराश्रित गोवंश घूम रहे हैं। नगर पालिका ईओ एसके गौतम ने बताया कि जल्द ही निराश्रित गोवंशो को पकड़वाकर गोशालाओं में भिजवाया जाएगा। लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें