फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर के नीचे आकर मासूम बच्ची की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर के नीचे आकर मासूम बच्ची की मौत, हंगामा
विज्ञापन

पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर में सड़क पर खेल रही बच्ची की ट्रैक्टर के नीचे आकर मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। बच्ची के परिजनों को जब इसकी सूचना मिली तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया वहीं बच्ची को शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया तथा ट्रैक्टर के स्वामी व चालक को हिरासत में ले लिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि मंगलवार को उसकी दो वर्षीय भतीजी ज्योति गांव में रास्ते पर खेल रही थी। इसी दौरान ट्रैक्टर लेकर वहां पहुंचे गांव निवासी एक व्यक्ति के ट्रैक्टर के नीचे बच्ची आ गई। मौके पर ही बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। भीड़ को देख चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा करना शुरू कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया तथा गुस्साए लोगों को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर स्वामी और चालक को हिरासत में लिया गया हैं। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें