फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंडालपुर में जर्जर सड़क को लेकर लोगो का फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंडालपुर में जर्जर सड़क के विरोध में लोगों का फूटा गुस्सा, किया प्रदर्शन
विज्ञापन

पिलखुवा। विकास खंड धौलाना क्षेत्र के गांव हिंडालपुर का रास्ता जर्जर होने के चलते लोगों में रोष व्याप्त है। इसी के चलते बृहस्पतिवार को लोगों को गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने प्रदर्शन कर जल्द सड़क बनवाने की मांग की।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि जर्जर सड़क होने के कारण अक्सर दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। साइकिल सवार कई लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। टूटी सड़कों पर आवागमन में वाहनों को भी काफी क्षति होती है। कहा कि हिंडालपुर गांव का मार्ग कई सालों से क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है। इसके चलते आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाता है जिसके चलते आए दिन हादसे होते रहते हैं। कई बार पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। प्रदर्शन करने वालों में नरेंद्र गिरी, रंजीत राणा, सौरभ चौहान, गणेश तोमर, रामवीर सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोट
पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता प्रीतंबर सिंह का कहना है कि बारिश के बाद उक्त सड़क की मरम्मत का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें