अलग-अलग हादसों में तीन लोग घायल
पिलखुवा। अलग-अलग दो स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। राहगीरों एवं अन्य लोगों ने घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
अमरोहा निवासी संजय कुमार अपने साथी सलीम के साथ बाइक पर किसी काम से गाजियाबाद के शहर डासना जा रहा था। रास्ते में अनवरपुर कट के पास अचानक सामने आए एक साइकिल सवार को बचाने में उनकी बाइक सड़क किनारे गिर गई। जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मौके पर राहगीर एवं अन्य लोग एकत्र हो गए। बाद में लोगों ने घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरी घटना धौलाना कट के पास घटित हुई। गुलावठी निवासी अनवार किसी काम से बाइक पर सवार होकर पिलखुवा आ रहा था। धौलाना कट के पास यू टर्न पर उसकी बाइक को पीछे से आई कार ने साइड मार दी। कार की साइड लगने के बाइक सवार घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। बाद में लोगों ने घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। थाना पुलिस दोनों ही मामलों में तहरीर मिलने पर कार्रवाई करने की बात कही।