फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने तमंचे के बल पर नकदी और मोबाइल लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने तमंचे के बल पर नकदी और मोबाइल लूटे
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने नहर पटरी पर लिफ्ट देकर एक व्यक्ति से नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

दिल्ली सीमापुरी निवासी तनवीर ने शुक्रवार की रात सिंभावली थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि वह गांव रझैटी निवासी एक व्यक्ति की प्राइवेट बस पर चालक का काम करता है। शनिवार और रविवार को प्रदेश में लॉकडाउन के चलते वह शुक्रवार की रात रझैटी में मालिक के घर पर बस खड़ी करने के लिए गया था। रझैटी में बस छोड़ने के बाद वह दिल्ली लौटने के लिए सिंभावली नहर पुल पर जाकर खड़ा हो गया। दो घंटे तक इंतजार करने के बाद भी उसे कोई सवारी नहीं मिली, तो उसने वापस रझैटी लौटने का निर्णय लिया। वह पैदल की गांव की तरफ चल दिया। इसी बीच नहर पटरी पर बाइक सवार दो युवक उसे मिले, जिसने उनसे गांव रझैटी तक जाने के लिए लिफ्ट मांगी। पीड़ित का कहना है कि युवकों ने उसे बाइक पर बैठा लिया, लेकिन करीब दो किलोमीटर आगे जाते ही बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसे भयभीत कर उसके पास मौजूद 11 सौ रुपये की नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया। जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित ने तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

एसओ महेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें