फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिलखुवा पालिका द्वारा बनाया गया 50 वैड़ का आश्रय स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका ने बेसहारा लोगों के लिए बनवाया आश्रय स्थल
विज्ञापन

पिलखुवा। कोरोना के चलते नगर पालिका द्वारा शहर के शैलेष फार्म में 50 बेड का आश्रय स्थल बनाया गया है। उक्त आश्रय स्थल को पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया है। पालिका द्वारा शुक्रवार को आश्रय स्थल व उसके आसपास के इलाके में हाइपोक्लोराइड से छिड़काव कराया गया। जिससे कोरोना वायरस की महामारी से सुरक्षित रहा जा सके। नगर पालिका पिलखुवा द्वारा बनाए गए आश्रय स्थल में बेसहारा लोगों को ठहरने के लिए 50 बेड का आश्रय स्थल बनाया गया है। इसमें सड़क पर रहने वाले बेघर, भीख मांगने वाले 50 लोगों को आश्रय स्थल में रोका जा सके। पालिका कर्मियों द्वारा बनाए गए आश्रय स्थल को पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि आश्रय स्थल में रहने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उनके स्वास्थ्य, खाने-पीने आदि सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें