फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिमागी बुखार से हुई युवक की मौत, लोगों में कोरोना की दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिमागी बुखार से हुई युवक की मौत, लोगों में कोरोना की दहशत
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। जयपुर से लौटे तार गली निवासी युवक की अचानक हुई मौैत से लोगों में कोरोना की दहशत फैल गई। हालांकि स्वास्थ्य विभाग दिमागी बुखार से मौत का कारण बता रही है। मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एहतियातन मृतक के नमूने लेकर जांच को भेज दिए वहीं परिजनों को 14 दिन तक घर में ही आइसोलेट रहने के आदेश दिए हैं।
गढ़ नगर की तार गली निवासी कपिल कौशिक (30) पुत्र सुभाष कौशिक गढ़ के गांव लोधीपुर सोभन के बिजली घर पर एसएसओ के पद पर कार्य करता था। जो करीब 20 दिन पहले घूमने के लिए जयपुर गया था। वहां से लौटने पर कुछ दिन पहले कपिल की तबियत बिगड़ गई। उपचार के बाद भी उसे कोई लाभ नहीं हुआ। जिसके चलते परिजनों ने उसे बृहस्पतिवार को गढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया था, जहां से उसे मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया। मेरठ मेडिकल में उपचार के दौरान कपिल की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि जयपुर से लौटने के बाद कपिल को तेज बुखार, खांसी और जुकाम की शिकायत हुई, जो संभवत: कोरोना है। जिसके चलते लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। क्योंकि जयपुर से लौटने के बाद मृतक कई लोगों से मिला भी है और नगर में कई स्थानों पर गया भी था। जिससे लोगों को संक्रमण के फैलने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

वहीं सीएचसी अधीक्षक डॉ. दिनेश भारती ने बताया कि दिमागी बुखार के चलते युवक की मौत हुई है, कोरोना वायरस को लेकर लोगों में डर बैठा हुआ है। सूचना मिलते ही डीएम अदिति सिंह के निर्देश पर हापुड़ से पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ. राजश्री और पुलिस प्रशासन मृतक के घर पहुंच गया और जांच पड़ताल करनी शुरु कर दी। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि मृतक के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद भी कोरोना के संबंध में कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन

एसडीएस विजयवर्धन तोमर का कहना है कि कोरोना की आशंका के चलते मृतक के परिजनों को 14 दिनों तक होम आइसोलेशन का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया है, जिनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें