फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीडीए ने ध्वस्त कराईं अवैध कालोनियां

विज्ञापन
विज्ञापन
एचपीडीए ने ध्वस्त कराईं अवैध कालोनियां
विज्ञापन

पिलखुवा। हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने बुधवार को क्षेत्र के कई स्थानों पर हजारों बीघा जमीन पर हो रही अवैध प्लाटिंग ध्वस्त कराकर कार्यवाई की गई। इस दौरान वहां हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

बुधवार को एचपीडीए के उपाध्यक्ष डॉ. वीके सिंह के आदेश पर समक्ष अधिकारी निरंकार सिंह तोमर के दिशा निर्देशन में प्रमोद कुमार शर्मा प्रभारी प्रवर्तन टीम के साथ सिखैड़ा रोड पर पहुंचे। जहां निर्दोष शर्मा द्वारा लगभग आठ हजार वर्ग मीटर भूमि पर अवैध प्लाटिंग कराई हुई थी। जेसीबी द्वारा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त कराई गई।। इसके बाद एचपीडीए के अधिकारियों ने सिखेड़ा रोड स्थित गोशाला के पास पवन गुर्जर, विरेंद्र, सुरेंद्र तेवतिया, विजयपाल सिंह, हाजी रसीद की सात बीघा और मोहल्ला बजरंगपुरी में शहजाद की पांच बीघा व रामभूल, सतीश, कृष्ण यादव और कालूराम की तीन बीघा भूमि पर कार्रवाई की। इस दौरान प्रमोद कुमार शर्मा के साथ सहायक अभियंता प्रवीण गुप्ता, अवर अभियंता, देशपाल सिंह, राकेश सिंह तोमर, सुभाष चंद चौबे, सीपी सिंह, आरसी वर्मा, आरजी गर्ग के अलावा एसडीएम धौलाना एवं पुलिस शामिल रही है। एचपीडीए उपाध्यक्ष ने अवैध निर्माण करने वालों को चेतावनी दी है कि वह तत्काल प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत करा लें। अन्यथा ध्वस्तीकरण के साथ निर्माणकर्ताओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें