फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने पर दो कर्मचारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने पर दो कर्मचारी निलंबित
विज्ञापन

हापुड़। नगर पालिका के दो कर्मचारियों पर फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र जारी क रने के मामले में निलंबन की गाज गिर गई है। कर्मचारियों ने मेरठ एक अस्पताल में हुई मौत को हापुड़ में दर्शाकर प्रमाणपत्र जारी कर दिया था। विभागीय अफसरों की जांच में फर्जी प्रमाणपत्र जारी करने का खुलासा हुआ है।
नगर पालिका ईओ जेके आनंद ने बताया कि वर्ष 2015 में हापुड़ निवासी एक व्यक्ति की मेरठ के आनंद अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। उसके बाद पालिका कर्मचारी वेक्सीनेटर विजय कुमार व सफाई कर्मी संजय ने जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र पटल पर रहते हुए मृतक के परिजनों को मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कर दिया।
विज्ञापन

दोनों कर्मचारियों ने प्रमाणपत्र में मृतक की मौत हापुड़ में होने की जानकारी अंकित कर दी, जबकि उक्त व्यक्ति की मौत मेरठ के एक अस्पताल में हुई थी। कर्मचारियों की कारगुजारी सामने आने पर मामला महकमे में चर्चा का विषय बन गया। आनन फानन में पालिका अफसरों ने मामले की जांच को कमेटी गठित कर दी।
विज्ञापन

जांच में आरोपी कर्मचारियों द्वारा जारी प्रमाणपत्र में मेरठ में हुई मौत को हापुड़ में दर्शाना सामने आया। अब नगर पालिका ईओ ने दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। वहीं दूसरी ओर आरोपी दोनों पालिका कर्मचारियों ने आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें