भूकंप के झटकों से सहमे लोग
हापुड़। मंगलवार देर रात 1.58 बजे महसूस के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता इतनी तेज थी कि लोग सोते हुए उठ गए। कुछ लोग घर से बाहर निकल आए। महज कुछ सेकेंड के अंतराल में भूकंप के झटके दो बार महसूस किए गए।
मंगलवार की रात लोग आराम से सो रहे थे। अचानक देर रात 1.58 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। जिस बेड पर लोग सो रहे थे वह भी हिलने लगे। यह सिलसिला करीब 10 सेकेंड तक लगातार चलता रहा। भूकंप के बारे में पता चलते ही कुछ लोग अपने घरों के बाहर निकल आए। कुछ देर बाहर रुकने के बाद लोग टीवी और मोबाइल में जानकारी जुटाने में लग गए। भूकंप के झटके महसूस होने के कई घंटों बाद तक भी लोग रात को सो नहीं सके। लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिचितों का हाल जानने के लिए फोन और मैसेज भेजते रहे। वहीं लोग सोशल मीडिया पर अपने अनुभव साझा करने लगे।