फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसर की गाड़ी छांव में,धूप में खड़े उपभोक्ता

सार

अफसर की गाड़ी छांव में, धूप में खड़े उपभोक्ता हापुड़।ऊर्जा निगम के एक साहब को उपभोक्ताओं और स्टाफ से ज्यादा अपनी गाड़ी की चिंता है।लेकिन हापुड़ के अतरपुरा बिजलीघर पर सुबह आठ बजे कोई अधिकारी नहीं पहुंच सका, केवल जेई व अन्य स्टाफ कैंप में दिखे।
विज्ञापन
अतरपुरा चौपला स्थित बिजलीघर परिसर में धूप में लगा कैंप व पीछे छांव में खड़ी गाड़ी - फोटो : HAPUR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफसर की गाड़ी छांव में, धूप में खड़े उपभोक्ता
विज्ञापन

हापुड़। ऊर्जा निगम के एक साहब को उपभोक्ताओं और स्टाफ से ज्यादा अपनी गाड़ी की चिंता है। बुधवार को पेड़ के नीचे लगे कैंप को हटवाकर उन्होंने अपनी गाड़ी खड़ी करा दी, चिलचिलाती धूप में बैठकर स्टाफ को उपभोक्ताओं की समस्या निपटानी पड़ी। एक सप्ताह तक शासन से यह अभियान चलाने के आदेश हैं, लेकिन अधिकारी गैरहाजिर रहते हैं।
उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण को लेकर 12 से 19 सितंबर तक विद्युत समाधान सप्ताह लगाने का आदेश शासन से मिला है। सुबह आठ से राहत आठ बजे तक यह अभियान चलना है, जिसमें अधिकारियों की उपस्थिति भी अनिवार्य है। लेकिन हापुड़ के अतरपुरा बिजलीघर पर सुबह आठ बजे कोई अधिकारी नहीं पहुंच सका, केवल जेई व अन्य स्टाफ कैंप में दिखे।
विज्ञापन

वहीं बुधवार को बिजलीघर परिसर में कैंप एक पेड़ की छांव में लगाया गया था, लेकिन ऊर्जा निगम के साहब को अपनी गाड़ी भी छांव में ही खड़ी करनी थी। इसके लिए उन्होंने कैंप को हटवा दिया। मजबूरी में कर्मचारी बाहर धूप में ही कैंप लगाकर बैठ गए। उपभोक्ताओं का धूप में रुकना मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन

कोट-
समाधान कैंप में आने वाले उपभोक्ताओं को परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। बिजलीघर परिसर में भी छांव में ही कैंप लगाने के आदेश हैं। गाड़ी की वजह से कैंप को धूप में नहीं लगाया जा सकता है।--मनोज कुमार, अधिशासी अभियंता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें