दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहित की हत्या का प्रयास
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता के साथ ससुराल पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का प्रयास किया। मारपीट कर पीड़िता को घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला पीर पीरबाउद्दीन निवासी रूकसाना ने बताया कि पांच वर्ष पहले उसका निकाह जिला मेरठ के गांव अजराड़ी निवासी वसीम के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त दहेज की मांग कर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
छह जुलाई को ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को बेरहमी से पीटकर उसकी हत्या का प्रयास किया। किसी तरह बचकर पीड़िता मायके पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। सीओ वैभव पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर वसीम, राहिल, रजिया, बिलाल, शबनम और शौकीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।