आरपीएफ द्वारा बरामद किये गये बच्चे । संवाद
- फोटो : HAPUR
दिल्ली से लापता बच्चे बरेली एक्सप्रेस से बरामद
हापुड़। दिल्ली से लापता दो बच्चे शनिवार को आरपीएफ की टीम ने बरेली एक्सप्रेस से बरामद किए। इसकी सूचना आरपीएफ ने बाल कल्याण समिति के पदाधिकारियों को दी। समिति के पदाधिकारियों ने बच्चों से पूछताछ की तो पता चला का वह दिल्ली में रहते हैं। समिति के पदाधिकारियों ने एक बच्चे को दिल्ली पुलिस और दूसरे को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अभिषेक त्यागी ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 6.45 बजे आरपीएफ ने सूचना दी थी कि बरेली एक्सप्रेस से 10 वर्षीय और 12 वर्षीय दो बच्चे बरामद हुए हैं। जिसके बाद समिति की टीम को स्टेशन पर भेजा गया था। टीम ने बच्चों की काउंसिलिंग की तो पता चला की दिल्ली के शाहदरा स्थित गीता कॉलोनी निवासी हैं। दिल्ली पुलिस से संपर्क किया गया तो पता चला कॉलोनी के थाने में दोनों बच्चों की गुमशुदी भी दर्ज है।
समिति के पदाधिकारियों ने दिल्ली पुलिस से संपर्क साधा और घर से लापता हुए बच्चों के परिजनों को सूचना दी। उन्होंने बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे दिल्ली पुलिस के साथ एक बच्चे को परिजन आरपीएफ थाना पहुंचे। जहां एक बच्चे को दिल्ली पुलिस और एक बच्चे को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। पूछताछ के बच्चों ने बताया था कि वह वह खेलने के दौरान एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हो गए थे। जिसके बाद वह हापुड़ पहुंच गए थे।