फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा से पहले अमरनाथ दर्शन कर सकुशल हापुड़ लौटा जत्था

विज्ञापन
अमरनाथ में पूजा सामग्री की दुकान चलाने वाले हापुड़ के लोग । संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
आपदा से पहले अमरनाथ दर्शन कर सकुशल हापुड़ लौटा जत्था
विज्ञापन

हापुड़। अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की घटना ने केदारनाथ की रूह कंपाने वाली घटना को फिर से ताजा कर दिया है। हापुड़ के 13 लोग बीते 20 साल से अमरनाथ के बालटाल में पूजा सामग्री की दुकान चलाते हैं, जो पूरी तरह सुरक्षित हैं। वहीं हापुड़ का एक जत्था खराब मौसम की सूचना पर दर्शन करने के बाद पहले ही वापस लौट आया है।
बालटाल में दुकान चलाने वाले हापुड़ के कलक्टर गंज निवासी श्रद्धालु संजय सहगल, सचिन शर्मा, ललित सहगल ने बताया कि बादल फटने के बाद से गुफा से नीचे आ रहे श्रद्धालुओं में डर जरूर है। लेकिन भगवान बर्फानी की आस्था का जनून उनमें अभी भी दिख रहा है। शनिवार को मौसम खराब होने के कारण यात्रा रोकी गई थी। फिलहाल मौसम भी ठीक हो रहा है।
विज्ञापन

नीचे बालटाल में अभी भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु हैं, जिनमें बर्फानी बाबा के दर्शन करने की आस्था उमड़ रही है। संभवत मौसम साफ रहने पर जल्दी ही फिर से यात्रा चालू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि बालटाल में माहौल शांत है, सभी लोग सुरक्षित हैं और ऊपर से आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा कर रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, हापुड़ के सभासद नितिन पाराशर, अमित त्यागी, आनंद, विकास शर्मा, संजय त्यागी, अरविंद चौधरी, नीरज त्यागी, अंशु शर्मा, हरीश तेवतिया शुक्रवार को ही अमरनाथ गए थे। दर्शन के दौरान उन्हें मौसम खराब होने की जानकारी मिल गई थी। जिसके बाद उन्होंने वापस लौटने में भलाई समझी। शुक्रवार को ही वे हापुड़ लौटे हैं। हापुड़ से फिलहाल किसी के अमरनाथ में दुर्घटना वाले स्थान पर फंसे होने की सूचना नहीं है।

बाबा अमरनाथ की यात्रा कर वापस लौटते हापुड़ के श्रद्धालु । संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें