फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: आठ माह की गर्भवती पत्नी की हत्या के दोषी को सात साल कैद, 25 हजार लगाया जुर्माना

Sat, 02 Jul 2022 01:06 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज़ एजेंसी, धौलाना

सार

सपनावत निवासी महावीर सिंह ने बताया कि उनकी बेटी नीरज की शादी करीमपुर भाई पुर मिलक निवासी नरेश से हुई थी। ससुराल वाले लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। आरोपियों ने उनकी बेटी की हत्या कर उसे फांसी पर लटका दिया था।
विज्ञापन
दहेज हत्या के दोषी पति को सात साल की कैद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र के गांव करीमपुर भाई पुर मिलक में दहेज के लिए गर्भवती महिला की फांसी लगाकर की गई हत्या के मामले में पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते आरोपी पति के दोष सिद्ध होने पर कोर्ट ने उसपर सात वर्ष की सश्रम कारावास और 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। मामला छह वर्ष पूर्व गांव करीमपुर भाई पुर मिलक में घटित हुआ था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सपनावत निवासी महावीर सिंह ने अपनी बेटी नीरज की शादी करीमपुर भाई पुर मिलक निवासी डब्बू उर्फ नरेश पुत्र ब्रजपाल सिंह के साथ की थी। उन्होंने अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था। महावीर सिंह ने बताया कि ससुराल वालों की दहेज को लेकर लगातार मांग बढ़ती रही।

उन्होंने बताया कि पति व अन्य परिजन दो लाख रुपए की मांग कर रहे थे, जिनमें से करीब एक लाख रुपया दे दिया गया। नीरज की डिलीवरी होने वाली थी। तो 50 हजार रुपए की मांग फिर से की जा रही थी। आरोप है कि ससुराल वाले तीन वर्षीय बेटी की मां और आठ माह की गर्भवती नीरज की हत्या कर उसके शव को छत से लटकाकर फरार हो गए।
विज्ञापन


मृतका के परिजनों को सूचना मिलने पर पुलिस को जानकारी दी थी। मृतका के पिता महावीर सिंह की तहरीर पर पति नरेश, सास किरण, जेठ संजीव, नवीन व ससुर को नामजद करते हुए 304बी, 498ए , 316 व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं से संबंधित प्रचलित वादों में आरोपियों को सजा दिलाए जाने के अभियान के अन्तर्गत प्रभावी पैरवी की। कोर्ट ने इस मामले में पति डब्बू उर्फ नरेश पुत्र ब्रजपाल सिंह को दोषी करार देते हुए सात वर्ष की सश्रम सजा और 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें