फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बैठे हापुड़ डिपो की रोडवेज बस में ऑनलाइन होगी सीट की बुकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
घर बैठे हापुड़ डिपो की रोडवेज बस में ऑनलाइन होगी सीट की बुकिंग
विज्ञापन

हापुड़। यात्री अब घर बैठे हापुड़ डिपो की रोडवेज बसों में जल्द ही सीट की ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे। यात्रियों को सुविधा देने के लिए परिवहन निगम ने रेलवे की तर्ज पर सीट बुकिंग के लिए वेबसाइट तैयार की है। इस सुविधा से यात्रियों को बस में खड़े होकर यात्रा करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। फिलहाल दिल्ली से लखनऊ जाने वाले बसों में यह सुविधा उपलब्ध हो रही है।
एआरएम संदीप नायक ने बताया कि हापुड़ डिपो में फिलहाल 104 बसे हैं। इनमें से 96 डिपो की और आठ अनुबंधित बसें शामिल हैं। यह बसें दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, किठौर, मोदीनगर, स्याना, बरेली, लखनऊ, मुरादाबाद, सुल्तानपुर, सीतापुर तक जाती हैं। इन बसों में प्रतिदिन 15 हजार से अधिक संख्या में यात्री यात्रा करते हैं। इन यात्रियों को अब जल्द ही बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्तमान में हापुड़ डिपो के पास एक एसी बस है। इसका संचालन दिल्ली से सुल्तानपुर के लिए होता है। यह बस दिल्ली से प्रतिदिन सुबह सात बजे चलती है जो सुबह करीब 8.30 बजे तक हापुड़ पहुंचती है। इस बस में यात्रियों के लिए ऑनलाइन सीट बुक करने की सुविधा दी जा रही है। इस सप्ताह डिपो को दस और नई बसों मिल सकती हैं। इन सभी बसों में भी ऑनलाइन सीट बुकिंग की सुविधा दी जाएगी। यह बसें प्रदूषण रहित और आरामदायक होंगी।
विज्ञापन

इस तरह कर सकते हैं सीट बुक
परिवहन विभाग द्वारा यूपीएसआरटीसी डॉट कॉम नाम से वेबसाइट तैयार की है। इस वेबसाइट पर जाकर जिले का नाम चुनना होगा, इसके बाद सीट को ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। वेबसाइट पर सभी 52 सीटों की जानकारी उपलब्ध होगी। खाली सीट ही बुक की जा सकेगी। वेबसाइट पर यात्री आईडी बनाए बिना भी सीटों की एडवांस और तत्काल में बुकिंग करा सकते है। इसके लिए यात्री अपना मोबाइल नंबर डालकर भी सीटें बुक कराने की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें